आज आपकी याद कुछ ज़्यादा आ रही है। समझ नही आ रहा है आज के दिन, मैं, आपको याद करते हुए, दुखी हूँ, कि आप नही हो या आपको याद कर खुशियाँ मनाऊँ। अगर कुछ भी नही करता हूँ तो आपका जन्मदिन किसी अन्य तारीख की तरह विलुप्त हो जाएगा।
मगर मैं ऐसा नही चाहता हूं, आज की तारीख ज़िंदा रहे, अगर यह तारीख ज़िंदा रही तो आप अपने आप ज़िंदा रहेंगे। मैं आपके पोते लिए भी चाहता हूं कि वो आपको हमेशा याद रखे, मैं आपके द्वारा किये गए संघर्षो को भी आपके पोते को बताऊंगा की वह आपको याद रखे, अपने बाबा से प्रेरणा ले सके।
आप जहां भी है, निश्चिंत रहे आपका बेटा आपको याद करता है, प्रेम भी करता है।
💐
ReplyDeleteYour father is watching over u Sir, n definitely he must be proud of u
ReplyDeleteMaine pad lia hindi :)
ReplyDeleteHappy birthday to uncle🙏His blessings are with you always!😇
ReplyDelete