Monday, January 12, 2015

जॉकी की खरीदारी

नए साल के रेसोलुशन  में  हमने सोंचा की हम अपने लिए नयी चड्ढियां खरीदेंगे वो भी जॉकी की , हमारे बाकि मित्र इसी ब्रांड की चड्ढियां पहनते है।  उनकी चड्ढी का ब्रांड उनके झुकते वक्त पीछे दिखाई दे जाता है।  तो हम नए साल के मौके पर अपनी पत्नी के साथ एक दुकान में पहुंचे,  साथ में हमारे मित्र टनटन जी भी अपनी पत्नी के  साथ थे।  भाभी को सैंदर्य का कुछ सामान लेना था।  मेरी पत्नी जी को भी कुछ सामान पसंद आया तो उन्होंने भी कुछ ले लिया।  दुकान काफी अच्छी थी तो मैंने सोंचा की थोड़ा टहल लूँ।  दुकान  देख ही रहा था की एक आवाज़ आई की,   भाई साहब आपके लिए भी सामान है यहाँ पर,  जॉकी पर १५% डिस्काउंट है।  मुझे लगा अच्छा मौका है जॉकी की चड्ढियां खरीदने का।  मैंने अपनी पत्नी को बोला की चलो लेते है।  फिर हम बेसमेंट में बानी उनकी दुकान में पहुंचे।  मर्दो की चड्ढी बेचने के लिए कोई मर्द नहीं था सारी जनाना ही थी।  मुझे अलग -अलग तरह की जॉकी की चड्ढियां दिखाने लगी।  फिर पूछने लगी आपका साइज क्या है।  घबराहट में मै तो अपनी चड्ढी का साइज ही भूल गया था।  फिर मैंने अपनी पत्नी से पूछा की सुनती हो मेरा साइज क्या है।  वो भी घबरा गयी की क्या बताऊ, और बोली आप पहनते हो तो आपको नहीं पता क्या?  फिर टनटन बोलता है लार्ज साइज दिखाना। फिर ३ जननीयां मुझे लार्ज साइज की अलग अलग तरह की चड्ढियां दिखने लगी। पट्टे वाली,  बिना पट्टे वाली, समझ में नहीं आ रहा था की कौन सी लूँ।  फिर मैंने बोला की सिंपल सी कोई भी दे दो।  फिर बात आई की किस  रंग की ली जाए।  मुझे समझ में नहीं आ रहा था की कौन से रंग की लूँ।  फिर मैंने अपनी पत्नी को आवाज़ लगई की सुनती हो किस रंग की लूँ चड्ढियां। इतनी महँगी खरीद रहा था तो पत्नी की सहमति भी जरुरी थी , फिर मेरी पत्नी बोली काले रंग की मत लेना बहुत ढेर सारी है आपके पास।  फिर मैंने बोला तुम ही बता दो कौन से रंग की  लूँ।  जनानिया ढूंढने लगी अलग अलग रंग की चड्डियाँ। उन्होंने निकली लाल रंग की चड्ढी , फिर मेरी पत्नी की आवाज़ आई लाल रंग की चड्डी मत लो कोई और रंग नहीं है क्या ? बड़ी मशक्कत से हमने ३ अगल अलग रंग की चड्ढियां ले ली ।  मैंने पैक करा ली।  मेरी पत्नी ने भी कुछ लिया था। बिल आया, हमने पे किया फिर बाकि का सामान लेने के लिया हम दूसरी दुकान पर चल दिए ।

शाम जब हम अपने घर पर इकठ्ठा हुए तो फिर से चड्डियों पर चर्चा शुरू हो गयी. टनटन बोला तुम कितने बेशरम हो भाई, वहां तुम भाभी से पूछ रहे थे की मेरा साइज क्या है।  किस रंग की चड्ढी खरीदू।  इसमें भाभी का क्या रोले। मुझे अभी चड्डियाँ खरीदनी थी मैंने तो शर्म के मरे खरीदी ही नहीं,  मैंने बोला की भाई जब भी चड्ढियो का विज्ञापन आता है तो उसमे भी जननीयां ही तो दिखाई देती है।  अमुक ब्रांड की चड्ढी पहनो तो पूरे  शरीर पर चुम्बन के निशान हो जाते है, कही तो पुरुष लड़कियों को बचाता है वो भी सिर्फ चड्ढी पहन कर। अपने पास तो एक सुपर हीरो है वो पैंट की ऊपर चड्ढी पहनता है,   हर एक विज्ञापन में औरतो होती है।  तो क्या मै अपनी पत्नी की पसंद से चड्ढी नहीं खरीद सकता।  

No comments:

Post a Comment