माँ बचपन से ही बच्चो के अंदर पुलिस का डर बिठा देतीं हैं। माँ अक्सर बच्चे को बोलती है कि बेटा खाना खा लो नहीं तो पुलिस अंकल पकड़ लेंगे। बच्चो में डर व्याप्त हो जाता है पुलिस का । मेरे ख़याल से बच्चो को किसी भी चीज़ से डरना नहीं चाहिए। उनकी मनः इस्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
बड़े होकर हम न चाहते हुए भी पुलिस से डरते है। हमने गलती की हो या न की हो , पुलिस का लिए हमारे अंदर अच्छे विचार नहीं आते। किस्सा कुछ यूँ है
क्रिसमस पर हम आदि को मॉल घुमाने ले गए। बाहर निकलते वक्त आदि की नज़र पुलिस की एक कार पर पड़ी और आदि ज़िद करने लगा की वो पुलिस अंकल के साथ फोटो खिचायेगा। हम आदि को लेकर दो पुलिस ऑफिसर्स के पास पहुचे। आदि ने हाथ मिलाया , प्यार से बाय बया किया, चलते वक्त स्वाति ने बोला, अब आदि अच्छे से खाना खाएगा और रोएगा नहीं, नहीं तो पुलिस अंकल आदि को पकड़ ले जाएंगे। मैंने स्वाति को ऐसा न बोलने के लिए बोला।
No comments:
Post a Comment